लुधियाना के सराफा बाजार में महिला ने पलक झपकते ही उड़ाया सोना, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Kalash,Updated: 14 Jul, 2026 06:00 PM

ludhiana sarafa bazaar gold theft

शहर की सबसे बड़ी सोने-चांदी के व्यापारिक केंद्र सराफा बाजार में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है।

लुधियाना (राज): शहर की सबसे बड़ी सोने-चांदी के व्यापारिक केंद्र सराफा बाजार में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब एक ओर मामला सामने आया है। जहां एक शातिर महिला ने खरीददारी करने के बहाने से दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया। हद तो तब हो गई जब महिला ने दुकानदार की नजर चूकते ही किसी जादूगर की तरह आभूषणों को गायब कर अपने बैग में डाल लिया। हालांकि शातिर चोरनी यह भूल गई कि उसकी हर चाल दुकान में लगी तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों में पूरी तरह से कैद हो चुकी है। वारदात के बाद दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को सराफा बाजार स्थित मनमोहन ज्वैलर्स में रोजाना की तरह ग्राहकों की चहल-पहल थी। इसी दौरान एक अकेली महिला दुकान के भीतर दाखिल हुई। हुलिए और कपड़ों से वह किसी रसूखदार परिवार की महिला प्रतीत हो रही थी, जिससे उस पर रत्ती भर भी शक नहीं हुआ। महिला ने काउंटर पर बैठते ही सोने अंगुठियां दिखाने को कहा। दुकानदार जैसे-जैसे बॉक्स खोलकर उसके सामने गहने रखता गया, महिला बेहद शातिर अंदाज में उन्हें रिजेक्ट करने का नाटक करते हुए और महंगे गहने दिखाने का दबाव बनाने लगी। महिला गहने की फोटो क्लिक कर किसी को भेज कर चैक करवाने का बहाना बना रही थी। जब दुकानदार महिला की पसंद के मुताबिक दूसरा डिब्बा उठाने के लिए तिजोरी या पीछे की रैक की तरफ घूमा, महिला ने इसी एक सेकंड के फासले का फायदा उठाया। उसने फुर्ती दिखाते हुए काउंटर पर पड़े बाक्से से एक रिंग निकाली और हलके से अपने पर्स में डाल ली थी। 

इसके बाद उसने बेहद सामान्य व्यवहार करते हुए दुकानदार से कहा कि उसे डिजाइन पसंद नहीं आए हैं और वह बाद में आएगी। महिला के जाने के बाद जब दुकान के कर्मचारियों ने काउंटर पर रखे गहनों के स्टॉक का मिलान किया, तो उसमें से कीमती आभूषण गायब थे। यह देखते ही दुकान के भीतर हडक़ंप मच गया। उसने तुरंत भाग कर बाहर आकर देखा तो तब तक महिला फरार हो चुकी थी। आनन-फानन में जब दुकान के मालिक ने सिक्योरिटी रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को पीछे करके देखा, तो सबके होश उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा था कि कैसे महिला ने बड़ी शातिरता से सेल्समैन की पीठ घूमते ही गहने पर हाथ साफ किया था। दुकानदारों ने तुरंत इस बड़ी वारदात की सूचना सराफा बाजार एसोसिएशन और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में  लेकर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!