बैंक के साथ 68.91 करोड़ की महाठगी: फर्जी एक्सपोर्ट बिलों के जरिए लोन हड़पने वाले आरोपियों पर FIR दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2026 08:46 AM

massive 68 91 crore fraud against bank

बैंक से करोड़ों रुपये का लोन और क्रेडिट सुविधाएं हासिल करने के बाद फर्जीवाड़ा कर

लुधियाना (राज): बैंक से करोड़ों रुपये का लोन और क्रेडिट सुविधाएं हासिल करने के बाद फर्जीवाड़ा कर 68 करोड़ 91 लाख रुपये की हेराफेरी करने का एक बेहद बड़ा और हाई-प्रोफाइल घोटाला सामने आया है। इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर संदीप राठी की शिकायत पर गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मपाल जैन, जैनेंद्र जैन और अंजू जैन सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर संदीप राठी की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि आरोपियों ने इंडियन बैंक से कुल 68,91,00,000/- (अड़सठ करोड़ इक्यानवे लाख रुपये) की बड़ी राशि लोन और क्रेडिट सुविधाओं के रूप में हासिल की थी। इसके बाद आरोपियों ने बैंक के फंड्स में धोखाधड़ी करने की नीयत से गलत और फर्जी खरीदारों के नाम पर एक्सपोर्ट बिल काट दिए। फर्जी कागजात और फर्जी खरीदार दर्शाकर आरोपियों ने बैंक के करोड़ों रुपये की भारी हेराफेरी और घपला किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक की शिकायत और प्राथमिक जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले के डिजिटल व दस्तावेजी सबूत खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!