Edited By Kamini,Updated: 28 Jul, 2026 09:35 AM

करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा करके बयाने की भारी-भरकम राशि और कमीशन हड़पने का एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
लुधियाना (राज): करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा करके बयाने की भारी-भरकम राशि और कमीशन हड़पने का एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर आरोपियों ने 7.125 एकड़ जमीन का सौदा तय कर पीड़ित से 8 करोड़ रुपये ऐंठ लिए, लेकिन तय तारीख पर रजिस्ट्री न करवाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता की अर्जी पर पुलिस ने जांच के बाद आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को इशपाल सिंह चावला की ओर से दी गई शिकायत की गहन पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनके साथ कुल 7.125 एकड़ जमीन का सौदा 53,43,75,000/- (त्रिपन करोड़ तिंतालीस लाख पचहत्तर हजार रुपये) में तय किया था। इस सौदे के तहत पीड़ित की ओर से जमीन के मालिकों को 6 करोड़ रुपये बयाने (एडवांस) के तौर पर दिए गए, जबकि 2 करोड़ रुपये ल बतौर कमीशन दिए गए थे। इस प्रकार पीड़ित से कुल 8 करोड़ रुपये हासिल करने के बाद भी आरोपियों ने तय तारीख पर जमीन की रजिस्ट्री पीड़ित के नाम नहीं करवाई और न ही उनके पैसे वापस किए। जब पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ सोची-समझी साजिश के तहत ठगी हुई है, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायत और जांच-पड़ताल के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here