बिजली विभाग के नाम से आए Call तो हो जाएं Alert! OTP देते ही खाली हो सकता है Bank Account

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2026 11:27 AM

ludhiana fraud news

महानगर में ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों ने आम जनता की गाढ़ी कमाई

लुधियाना (राज): महानगर में ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों ने आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने के लिए अब सरकारी बिजली विभाग के नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। शहरवासियों को सतर्क करते हुए पुलिस कमिश्नरेट और साइबर सेल ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। साइबर ठग खुद को पावरकॉम (PSPCL) या बिजली विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं को कॉल कर रहे हैं और पिछले बिलों को ठीक करने, छूट देने या कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ओटीपी (OTP) ऐंठ रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसी कॉल्स के झांसे में बिल्कुल न आएं, क्योंकि एक छोटा-सा ओटीपी शेयर करते ही बैंक खाता खाली हो सकता है।

'बिल एडजस्ट करवा देंगे': शातिर ठगों का नया हथकंडा :-
साइबर सेल के पास पहुंच रही शिकायतों के अनुसार, जालसाज उपभोक्ताओं को फोन कर विश्वास में लेते हैं कि उनके बिजली बिल में कोई तकनीकी गड़बड़ी आ गई है या उनका अधिक बिल बन गया है। ठग कहते हैं कि वे सिस्टम से बिल को एडजस्ट या कम कर रहे हैं और इसके वेरिफिकेशन के लिए उपभोक्ता के मोबाइल पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा गया है। जैसे ही कोई उपभोक्ता छूट के लालच में आकर या कनेक्शन कटने के डर से वह कोड बताता है, जालसाज तुरंत उनके बैंक खाते या यूपीआई से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं।

विभाग कभी नहीं मांगता OTP, झांसे में न आएं नागरिक :-
पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग ने आम जनता को आगाह करते हुए साफ किया है कि कोई भी वास्तविक बिजली अधिकारी या कर्मचारी कभी भी किसी उपभोक्ता से फोन पर ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक विवरण नहीं मांगता।

पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी गई है कि:
किसी भी अज्ञात या संदिग्ध नंबर से आने वाली ऐसी कॉल्स पर भरोसा न करें। अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सीवीवी और ओटीपी की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें। बिजली बिल से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए केवल आधिकारिक बिजली दफ्तर या अधिकृत ऐप/वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

फर्जी कॉल आने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
साइबर सेल के अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को ऐसी कोई फर्जी या संदिग्ध कॉल आती है, तो बिना घबराए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके सूचना दर्ज करवाएं। इसके अलावा भारत सरकार के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी तत्काल शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। पुलिस का कहना है कि लोगों की सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे मजबूत हथियार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!