लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर; संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2026 09:01 AM

ludhiana police alert

आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के

लुधियाना (राज): आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया है। बाजारों और रिहायशी इलाकों में अमन-शांति बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिश्नर के सख्त आदेशों पर महानगर के भीतरी व बाहरी इलाकों में विशेष चेकिंग और नाकेबंदी शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत जहां संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, वहीं शहर में रह रहे बाहरी किरायेदारों की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन का काम भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सब-डिवीजन स्तर पर रणनीति बनाकर 5 प्रमुख स्थानों पर सख्त नाके लगाए गए हैं।इनमें सराभा नगर, पीएयू (PAU), हैबोवाल और लाडोवाल जैसे व्यस्त व सीमावर्ती इलाके शामिल हैं। हर स्टेशन नाके पर 4 से 6 सशस्त्र पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं, जो हर संदिग्ध कार, बाइक और कमर्शियल वाहनों को रोककर उनकी डिग्गी खंगाल रहे हैं। इसके साथ ही, शहर में अवैध रूप से शरण लेने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए 3 अलग-अलग स्पेशल टीमों को सीधे फील्ड में उतारा गया है। इन चेकिंग टीमों में 8 से 10 मुलाजिम शामिल हैं, जो घर-घर जाकर किरायेदारों का सत्यापन कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने जतिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में महानगर की फैक्ट्रियों, दुकानों और रिहायशी कॉलोनियों में बाहर से आकर रहने वाले लोगों की तादाद काफी बढ़ जाती है। अक्सर देखा गया है कि बाहरी राज्यों या अन्य जिलों से आने वाले कई व्यक्तियों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड स्थानीय पुलिस के पास उपलब्ध नहीं होता। इस सघन वेरिफिकेशन ड्राइव का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में रहने वाले हर किरायेदार का सही बैकग्राउंड क्या है, वे मूल रूप से कहां के निवासी हैं और वर्तमान में किस कारोबार या नौकरी में लगे हुए हैं। इससे किसी भी प्रकार की संदिग्ध या देशविरोधी गतिविधि को समय रहते रोका जा सकेगा।

मकान मालिकों को सख्त चेतावनी: 'सांझ केंद्र' में दें अनिवार्य जानकारी
बिना सत्यापन के कमरे या मकान किराये पर देने वाले मकान मालिकों पर पुलिस ने सख्त रुख दिखाया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चेकिंग के साथ-साथ मकान मालिकों को जागरूक भी किया जा रहा है। अक्सर वारदात होने के बाद मकान मालिक पुलिस के चक्कर काटते हैं, इसलिए उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि किसी को भी छत देने से पहले उसकी पूरी जानकारी अपने नजदीकी 'सांझ केंद्र' में जाकर दर्ज करवाएं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन कर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!