लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट का तंबाकू व ई-सिगरेट के खिलाफ बड़ा Action

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2026 09:26 AM

ludhiana police action

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। '

लुधियाना (राज): महानगर के स्कूली बच्चों और युवा पीढ़ी को निकोटीन व नशे के दलदल में धकेलने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। 'से नो टू टोबैको एंड ई-सिगरेट'  थीम के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास विशेष चेकिंग और जागरूकता मुहिम चलाई गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिबंधित दायरे में तंबाकू उत्पाद, सिगरेट और प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक सुरक्षित, स्वस्थ और पूरी तरह नशा-मुक्त माहौल प्रदान करना है।

स्कूलों के 100 मीटर दायरे में ताबड़तोड़ चेकिंग, खोखा संचालकों में हड़कंप
पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों पर शहर के विभिन्न थानों और पीसीआर की टीमों ने अपने-अपने इलाकों में स्थित स्कूलों के आसपास अचानक चेकिंग अभियान चलाया। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत स्कूलों व शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद कई खोखा संचालक व छोटी दुकानों वाले गुपचुप तरीके से स्कूली छात्रों को सिगरेट, फ्लेवर्ड तंबाकू और अवैध ई-सिगरेट बेचते हैं। पुलिस टीमों ने ऐसे तमाम संदिग्ध खोखों, पान की दुकानों और कैंटीनों की गहन तलाशी ली, जिससे नियम तोड़ने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

प्रतिबंधित ई-सिगरेट पर खास नजर, काटे गए चालान
जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कई दुकानों पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कोटपा एक्ट के तहत चालान काटे और अवैध सामग्री को जब्त किया। अधिकारियों ने विशेष रूप से आधुनिक और युवाओं में तेजी से फैल रहे ई-सिगरेट (वेप) के चलन पर नकेल कसने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा ई-सिगरेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा चुका है, इसके बावजूद चोरी-छिपे इसे युवाओं तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने दुकानदारों को दो टूक चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति नाबालिग छात्रों को सिगरेट, ई-सिगरेट या कोई अन्य नशीला पदार्थ बेचता पाया गया, तो उसकी दुकान सील करने के साथ-साथ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

जागरूकता के साथ सख्त कार्रवाई: कमिश्नरेट पुलिस का संकल्प
कमिश्नरेट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह मुहिम केवल एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे एक निरंतर अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें एक तरफ जहां छात्रों और स्कूल प्रबंधनों के साथ मिलकर बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर तंबाकू माफिया पर सख्त कानूनी चाबुक भी चला रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और यदि किसी स्कूल के पास नशीले या तंबाकू उत्पाद बिकते दिखाई दें, तो तुरंत स्थानीय पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!