लुधियाना में अवैध निर्माणों पर नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 जगह तोड़फोड़

Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2026 11:08 AM

action against illegal constructions in ludhiana

नगर निगम द्वारा जोन-सी के एरिया में अवैध निर्माणों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने का दावा किया गया है।

लुधियाना (हितेश): नगर निगम द्वारा जोन-सी के एरिया में अवैध निर्माणों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने का दावा किया गया है। इस ड्राइव को 2 दिन पहले कमिश्नर द्वारा ए.टी.पी. रंधीर सिंह को नोटिस जारी होने का नतीजा माना जा रहा है, क्योंकि इस नोटिस में उसे अवैध बिल्डिंगों की शिकायतों पर एक्शन न लेने को लेकर फटकार लगाई गई थी कि उसके द्वारा डयूटी में कोताही बरतने की वजह से नगर निगम की छवि खराब होने सहित रैवेन्यू का नुकसान हो रहा है।

इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा सोमवार को मांगी गई रिपोर्ट पेश करने के लिए उक्त ए.टी.पी. द्वारा आनन-फानन में जोन-सी के एरिया में अवैध निर्माण पर 8 जगह कार्रवाई की गई जहां विभिन्न इलाकों में बिना मंजूरी के बन रही बिल्डिंगों को तोड़ने की रिपोर्ट नगर निगम द्वारा जारी की गई है।

इन इलाकों में हुआ एक्शन

-33 फुट रोड
-स्टार रोड
-जसपाल बांगर
-सतसंग रोड
-हीरो सुमन रोड

पिक एंड चूज के लगे आरोप

नगर निगम द्वारा जोन-सी खासकर हलका साऊथ के एरिया में अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर पिक एंड चूज के आरोप लग रहे हैं। इस संबंध में आला अफसरों के पास पहुंची शिकायत में पीपल चौक, सत्संग घर के सामने बन रही मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की फोटो भी लगाई गई है जहां से इंस्पैक्टर कमल धीर कोई कार्रवाई किए बिना वापस लौट आया। इसी तरह 33 फुट रोड ग्यासपुरा, डाबा की मौजी कालोनी में माता रानी मंदिर वाली गली में बन रही बिल्डिंगों का मुद्दा उठाया गया ।

इन बिल्डिंगों द्वारा हाउस लेन या पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी गई और ओवर कवरेज की वजह से यह बिल्डिंगें नॉन कम्पाऊंडेबल कैटेगरी में आती हैं जिन पर कोई एक्शन लेने की बजाय दिखावे के लिए छोटी दुकानों या घरों को तोड़ने का आरोप नगर निगम जोन-सी की बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों पर लगा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!