Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Sep, 2026 09:30 PM

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को नूरवाला रोड पर पानी की टंकी के पास चार अवैध दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों का निर्माण नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, दुकानदारों को पहले भी चेतावनी...
लुधियाना (हितेश): अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को नूरवाला रोड पर पानी की टंकी के पास चार अवैध दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों का निर्माण नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया।
सहायक टाउन प्लानर (एटीपी, जोन-ए) कपिल देव ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार के निर्देशों पर अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी काराबारा रोड पर पांच अवैध दुकानों को सील किया गया था, जबकि मंगलवार को नूरवाला रोड पर चार अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे नगर निगम से बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें। बिना मंजूरी के निर्माण करने पर अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।