Ludhiana: पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, साल पहले हुई थी शादी

Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2026 04:36 PM

fed up with his wife s illicit affair

बेटे गगनदीप सिंह का विवाह फरवरी 2025 में रजनीत कौर के साथ रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था

लुधियाना(राज): पत्नी के कथित अवैध संबंधों और उससे उपजे पारिवारिक क्लेश से आहत होकर एक युवक द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।

मानसिक तनाव से परेशान होकर गगनदीप ने लगाया मौत को गले
मृतक के पिता के अनुसार, उनकी पुत्रवधू के शादी से पहले एक युवक से संबंध थे और शादी के कुछ ही माह बाद फैक्टरी में काम करने के दौरान उसने एक अन्य युवक से अवैध संबंध बना लिए। इन्हीं अवैध संबंधों और लगातार मिल रहे मानसिक तनाव से परेशान होकर गगनदीप ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर आरोपी पत्नी राजनीत कौर, अमृतपाल सिंह और साहिल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में अमरीक सिंह ने बताया कि उनके बेटे गगनदीप सिंह का विवाह फरवरी 2025 में रजनीत कौर के साथ रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। उन्हें बाद में पता चला कि विवाह से पहले ही रजनीत कौर के अमृतपाल सिंह नामक युवक के साथ नाजायज संबंध थे, जिसकी जानकारी विवाह के समय उनके परिवार को नहीं थी। विवाह के बाद भी इस बात को लेकर घर में अक्सर मनमुटाव की स्थिति बनी रहती थी।

जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़
विवाह के करीब 6 महीने बीतने के बाद उनकी पुत्रवधू रजनीत कौर ने ग्यासपुरा (लुधियाना) स्थित 'ज़ोमेक्स एक्सपोर्ट' नामक फैक्टरी में अकाउंट्स का काम करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वहां काम करने के दौरान रजनीत कौर ने साहिल सराओ नामक युवक के साथ भी नाजायज संबंध स्थापित कर लिए। इस बात का पता चलने पर गगनदीप सिंह बुरी तरह टूट गया। उसने अपनी पत्नी को इन गलत हरकतों से बाज आने और गृहस्थी बचाने के लिए कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसकी एक न सुनी और उसे मानसिक प्रताड़ना देती रही।।पत्नी की बेवफाई, अवैध संबंधों और लगातार मिल रहे तानों से तंग आकर गगनदीप सिंह गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चला गया। बीती 23 सितंबर की सुबह करीब 07:30 बजे गगनदीप ने अपने घर के कमरे में गले में फंदा डालकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर झूलते देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में फंदा काटकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पत्नी रजनीत कौर, अमृतपाल सिंह और साहिल सराओ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट्स की फॉरेंसिक जांच की जा रही है तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!