विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू
Edited By Kalash,Updated: 08 Sep, 2026 05:15 PM

जालंधर बाईपास चौक में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एल्डिको चौकी इंचार्ज को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
लुधियाना (गणेश/सचिन): जालंधर बाईपास चौक में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एल्डिको चौकी इंचार्ज को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और चौकी इंचार्ज को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। मामले में विजिलेंस की ओर से आगे की जांच जारी है। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here