पावरकॉम की बड़ी लापरवाही! क्वार्टर में पड़े रहे स्मार्ट मीटर, चोर ताला तोड़कर ले गए

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2026 12:25 PM

ludhiana powercomm

जे.ई. की बार-बार गुहार के बावजूद एस.डी.ओ. ने नहीं करवाया था मीटरों का हैंडओवर

लुधियाना, (राज) : पावरकॉम के सराभा नगर स्थित सरकारी क्वार्टर से भारी मात्रा में स्मार्ट मीटर चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने क्वार्टर का ताला तोड़कर भीतर रखे विभाग के मीटरों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बिजली बोर्ड के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत संख्या 09-5D में जे.ई. हरदीप सिंह ने बताया कि वह अगर नगर यूनिट नंबर 3 में तैनात थे।

इस दौरान उनके पास शेष बचे हुए स्मार्ट मीटर सराभा नगर स्थित पावर कॉलोनी के टाइप-3 क्वार्टर नंबर 11 में सुरक्षित रखे गए थे। 6 मई 2026 को उनका तबादला ए.एस.ई. एम.एम.टी.एस. एंड एनफोर्समेंट-4 लुधियाना में हो गया था। जे.ई. ने बयानों में खुलासा किया कि तबादले के बाद उन्होंने कई बार मौखिक तौर पर संबंधित एस.डी.ओ. से गुहार लगाई थी कि इन शेष मीटरों को किसी अन्य जे.ई. के सुपुर्द (हैंडओवर) करवा दिया जाए। इसके बावजूद उच्चाधिकारियों द्वारा इन मीटरों का हैंडओवर नहीं करवाया गया और वे वहीं क्वार्टर में पड़े रहे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब 17 सितंबर को उन्होंने क्वार्टर का दौरा किया, तो उनके होश उड़ गए। क्वार्टर का मेन कुंडा ताले सहित टूटा हुआ था और अंदर रखे सभी सरकारी स्मार्ट मीटर गायब थे। कोई अज्ञात शातिर चोर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर मीटर चोरी करके ले जा चुका था। फिलहाल पुलिस ने जे.ई. के बयानों पर केस दर्ज कर आसपास के इलाकों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!