खन्ना में दिनदहाड़े लूट! Gun Point पर आढ़ती से 15 लाख छीने, गाड़ी भी ले गए

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2026 04:25 PM

khanna robbery news

खन्ना में दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है।

खन्ना: खन्ना में दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। यहां बैंक के बाहर एक आढ़ती से गन प्वाइंट पर 15 लाख रुपए लूट लिए गए। वारदात के बाद आढ़ती अपने पिता के साथ थाने में शिकायत देने पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक, आज अमलोह से एक आढ़ती पेमेंट लेने के लिए खन्ना आया था। आढ़ती का कहना है कि जब वह बैंक से पैसे लेकर अपनी गाड़ी में बैठा तो दो लुटेरों ने उस पर पिस्तौल तान दी और 15 लाख रुपए छीन लिए। इसके बाद आरोपी आढ़ती की गाड़ी भी लेकर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि लुटेरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा और आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!