साहनेवाल में फैक्ट्री की पिछली दीवार फांदकर चोरी: लाखों का माल ले उड़े चोर

Edited By Vatika,Updated: 07 Oct, 2026 10:38 AM

ludhiana robbery news

साहनेवाल क्षेत्र अंतर्गत आती गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक औद्योगिक इकाई को निशाना बनाते हुए

लुधियाना(राज): साहनेवाल क्षेत्र अंतर्गत आती गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक औद्योगिक इकाई को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के एल्युमीनियम कच्चे माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने शातिराना ढंग से रात के अंधेरे में फैक्ट्री की पिछली दीवार की तरफ से सेंधमारी की और अंदर रखे कुल 31 बोरे एल्युमीनियम (वजन करीब 1240 किलोग्राम) चोरी कर फरार हो गए। फैक्ट्री के अकाउंटेंट की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फैक्ट्री में मौजूद था अकाउंटेंट, पड़ताल में हुआ चोरी का खुलासा
पुलिस को दर्ज करवाए गए आधिकारिक बयानों में मुद्दई ने बताया कि वह गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट (डेहलों रोड, गांव धड़ौर, साहनेवाल) स्थित 'त्रिलोक इंडस्ट्री' में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत है। 27 सितंबर को जब वह रोजाना की तरह फैक्ट्री में मौजूद था, तो स्टॉक और कच्चे माल की नियमित जांच के दौरान माल कम पाया गया। इसके बाद जब अकाउंटेंट और फैक्ट्री मालिकों ने मिलकर परिसर की बारीकी से पड़ताल की, तो पता चला कि 26 और 27 सितंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री की पिछली दीवार की तरफ से सेंध लगाई (पाड़ लगाई) और सीधे गोदाम में दाखिल हो गए।

1240 किलो एल्युमीनियम के 31 बोरे ले उड़े चोर
फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा स्टॉक का मिलान करने पर पुष्टि हुई कि अज्ञात शातिर चोर गोदाम में रखे एल्युमीनियम के कुल 31 बोरे चोरी कर ले गए हैं, जिनका कुल वजन लगभग 1240 किलोग्राम बनता है। इतनी भारी मात्रा में एल्युमीनियम चोरी करने के लिए चोरों द्वारा किसी मालवाहक वाहन या टेंपो का इस्तेमाल किए जाने की प्रबल आशंका है। फैक्ट्री मालिकों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, कबाड़ियों और संदिग्धों पर दबिश
अकाउंटेंट के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट, डेहलों रोड और आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि 26-27 सितंबर की रात इलाके में घूमे संदिग्ध लोडिंग वाहनों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस टीम इलाके के मेटल स्क्रैप डीलरों (कबाड़ियों) से भी पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी का माल ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे गिरोह को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!