35 लाख रुपये में फ्लैट का इकरारनामा कर हड़पे पैसे, रजिस्ट्री न करवाकर की धोखाधड़ी: दो पर FIR दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2026 09:14 AM

fraud ludhiana news

फ्लैट खरीदने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

 लुधियाना (राज): फ्लैट खरीदने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता से पूरी रकम वसूलने के बावजूद फ्लैट की रजिस्ट्री कराने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत की गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियो की पहचान कवलदीप सिंह और सतिंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत कौर कोहली ने बताया कि उन्होंने फ्लैट खरीदने के लिए आरोपियों के साथ 01 जुलाई 2022 को एक इकरारनामा किया था। यह सौदा कुल 35,00,000 रुपये में तय हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने तय शर्तों के मुताबिक आरोपियों को रकम का भुगतान कर दिया। लेकिन पैसे हासिल करने के बाद आरोपियों की नीयत खराब हो गई और उन्होंने पीड़िता के नाम फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!