Viral Video के बाद हरकत में पुलिस, चीमा चौक में फायरिंग करने वाले हुड़दंगियों पर FIR

Edited By Vatika,Updated: 31 Jul, 2026 08:53 AM

ludhiana firing news

महानगर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त

लुधियाना (राज): महानगर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। चीमा चौक स्थित ओवरब्रिज के नीचे शराब के ठेके के पास अवैध असलहे से गोलियां चलाने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने बताया कि बीती रात 29/30 जुलाई गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि चीमा चौक पुल के नीचे शराब के ठेके के पास कुछ मनचले युवक अवैध हथियारों के साथ सरेआम गोलियां चला रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी अमन, मिट्ठू और उनके 6-7 अज्ञात साथियों ने मिलकर अवैध हथियारों से खुलेआम फायरिंग की थी। अचानक हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और आम लोगों के बीच डर व दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने मौका-ए-वारदात का मुआयना करते हुए वहां से 5 चले हुए कारतूसों के खोल और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी अमन, मिट्ठू और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) व बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर बाकी अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!