लुधियाना में नामी कपड़ा कारोबारी पर बहू ने लगाए संगीन आरोप, सास व देवरानी ने भी पार की बेशर्मी की हदें

Edited By Urmila,Updated: 26 Jul, 2026 09:30 AM

sensational allegations against prominent textile businessman

शहर के अति-पॉश इलाके साउथ सिटी में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज) : शहर के अति-पॉश इलाके साउथ सिटी में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। एक नामी कपड़ा कारोबारी की बहू ने अपने ससुर और देवर पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जबकि सास व देवरानी पर ससुर एवं देवर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर के बाहर तैनात लेडी बाउंसर से उसकी बेरहमी से पिटाई भी करवाई।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुर, सास, पति, देवर और देवरानी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान भूपिंदर ठकुराल, कुलविंदर कौर, कनवरअमरिंदर सिंह, सुखराज कुनाल सिंह और तनीषा ठकराल के है। जोकि साऊथ सिटी की जनपथ के रहने वाले है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी है।

पीड़िता के अनुसार, अक्टूबर 2016 में एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी शादी साउथ सिटी के रहने वाले उक्त रसूखदार कारोबारी परिवार में हुई थी। पति और ससुर की फैब्रिक की बड़ी फैक्ट्री है। शादी के बाद उसने दो बच्चों को जन्म दिया, जो कि स्पेशल चाइल्ड हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध करते हुए सास-ससुर से बात की, तो उन्होंने इसे नॉर्मल बात कहकर टाल दिया। 

इसके बाद ससुर की नीयत उस पर खराब हो गई और वह उसे गलत तरीके से छूने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक मामले में घिनौना मोड़ तब आया जब सास और देवरानी ने भी बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास ने उस पर ससुर और देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। सास ने उसे कहा कि अगर इस घर में टिकना है, तो ससुर और छोटे बेटे के साथ संबंध बनाने ही होंगे, वरना जान से मार देंगे।

पीड़िता के अनुसार, बीती 19 जुलाई को उसके देवर और ससुर ने उसके साथ घिनौना काम करने की कोशिश की। इस गंदे काम को रोकने की बजाए उसकी सास और देवरानी भी उनका साथ दे रही थी। उसने विरोध जताते हुए अपने भाई को बुला लिया था लेकिन, उक्त आरोपियों ने मिल कर उसके भाई और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके साथ ही बाऊंसर से भी पिटवाया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!