लुधियाना में विवादों के चलते सब-इंस्पेक्टर Suspend, महिला इंस्पेक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jul, 2026 10:41 PM

ludhiana sub inspector suspended following controversy

पंजाब पुलिस में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद लुधियाना के थाना सुधार में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच पूरी होने के बाद एसएसपी जगराओं ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित...

लुधियाना: पंजाब पुलिस में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद लुधियाना के थाना सुधार में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच पूरी होने के बाद एसएसपी जगराओं ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में थाना दाखा में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना कमिश्नरेट में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर ने सब-इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एसएसपी जगराओं ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और लाइन हाजिर कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि महिला इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के बीच लंबे समय से दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद महिला इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी, जिसके आधार पर जांच की गई। हालांकि, शिकायत करने वाली महिला इंस्पेक्टर अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!