पत्नी का B'day मनाने के लिए फ्लाईओवर पर फोड़े पटाखे, Viral Video से हुआ Action

Edited By Vicky Sharma,Updated: 30 Jul, 2026 09:59 AM

wife birthday celebration

महानगर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना मामला सामने आया है। अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के चक्कर में एक व्यक्ति ने बीच सड़क और फ्लाईओवर पर जमकर हुड़दंग मचाया। साउथ सिटी और फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर चलती गाड़ियों के बीच सरेआम आतिशबाजी की गई, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।

जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट करने निकला था। सबसे पहले उन्होंने साउथ सिटी रोड पर पटाखे फोड़ना शुरू किया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोककर सड़क पर आतिशबाजी न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया था। लेकिन खाकी का खौफ जताने के बजाय युवकों पर पुलिस की हिदायत का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस गाड़ी के जाते ही युवक वीडियो में यह कहता सुनाई दिया कि 'आगे जाकर पटाखे चला लेते हैं' और वे वहां से फिरोजपुर रोड की तरफ बढ़ गए। इसके बाद बेखौफ दंपति ने फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर गाड़ियां रोककर 60-शॉट वाले आतिशबाजी के पटाखे चलाए। व्यस्त फ्लाईओवर पर तेजी से गुजरते ट्रैफिक के बीच इस तरह पटाखे फोड़ने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था या गाड़ियों में आग लग सकती थी, लेकिन जश्न के नशे में युवकों ने आम लोगों की सुरक्षा को पूरी तरह ताक पर रख दिया।

'गुरलाल सिंह' की आईडी से पोस्ट किया वीडियो, पुलिस अधिकारी ने लिया एक्शन
इस पूरे हुड़दंग का वीडियो गुरलाल सिंह नाम की सोशल मीडिया आईडी से इंस्टाग्राम/फेसबुक पर अपलोड किया गया। वीडियो में युवक बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ाते साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही लुधियाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी ACP जतिन बंसल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि शहर की सड़कों पर इस तरह की अनुशासनहीनता, हुड़दंगबाजी और आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो और गाड़ी के नंबरों के आधार पर हुड़दंगियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!