लुधियाना में युवक ने खुद को लगाई आग, पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jul, 2026 08:14 PM

youth sets himself on fire in ludhiana

थाना जोधेवाल के अधीन आते कैलाश नगर रोड पर कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति ने कर्ज से परेशान होकर खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (अनिल) : थाना जोधेवाल के अधीन आते कैलाश नगर रोड पर कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति ने कर्ज से परेशान होकर खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। 

इस बारे जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति संजीव मोनू (43) ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे उधार लिए हुए हैं जिसके चलते वह लोग उसे पैसे वापस करने के लिए तंग परेशान कर रहे थे, जिससे दुखी होकर आज उसने खुद को आग लगा ली। जिसके बाद उसे गंभीर रूप में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां डॉक्टरों द्वारा संजीव को 70% तक जलने के कारण उसे राजेंद्र हॉस्पिटल पटियाला में रेफर कर दिया गया है। जब उक्त मामले बारे थाना जोधेवाल के जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है तथा उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!