Edited By Kamini,Updated: 08 Jun, 2026 01:14 PM

शहर में आज एक्टिवा सवार पति-पत्नी के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लम्मा पिंड चौक के पास सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।
जालंधर: शहर में आज एक्टिवा सवार पति-पत्नी के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लम्मा पिंड चौक के पास सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गए और हाईवे पर काफी देर तक लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रामा मंडी पुलिस व ट्रैफिक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए और उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए पति-पत्नी करतारपुर के रहने वाले है, जिनकी पहचान पहचान कैलाश कौर कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, दोनों पति-पत्नी किसी काम के चलते फगवाड़ा की तरफ जा रहे थे। इस बीच जब वह लम्मा पिंड के चौक के नजदीक DHL दफ्तर और इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला दूर जाकर गिरी, जिसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है ताकि, आरोपी ट्रक ड्राइवर काबू कर लिया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here