Edited By Kalash,Updated: 18 Jul, 2026 02:30 PM

जालंधर के प्रेस क्लब चौक के पास हादसा हो गया।
जालंधर (सोनू): जालंधर के प्रेस क्लब चौक के पास हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां शुक्रवार रात 12 बजे के करीब एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कार सवार जब सड़क पार कर रहा था तो बाईं ओर से आ रही एक दूसरी गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस कारण कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वहीं राहत की बात ये रही कि कार सवार इकलौता व्यक्ति अक्षित कुमार बाल-बाल बच गया।
वहीं जिस गाड़ी चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी थी उसे लोकल लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। ये भी सामने आया है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी का ड्राइवर अपनी पत्नी को गाड़ी चलाना सिखा रहा था। वहीं इस हादसे में सड़क पर पलटी गाड़ी के चालक की कोई भी गलती नहीं थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here