Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jul, 2026 12:20 AM

जालंधर के सिविल अस्पताल के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जालंधर : जालंधर के सिविल अस्पताल के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उक्त घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दो गुटों की आपस में भीषण टक्कर होती दिख रही है। झगड़े के दौरान अस्पताल परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हालांकि, मारपीट की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल झगड़े के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल के बाहर कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।