रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! त्योहारी सीजन में लुधियाना से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2026 12:15 AM

a festive season gift from the railways to passengers

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने आगामी त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लुधियाना और पूर्णिया के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 04660/04659...

जैतो (पराशर): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने आगामी त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लुधियाना और पूर्णिया के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस का संचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 04660 लुधियाना से 5 और 9 नवम्बर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी तथा 33 घंटे 30 मिनट की यात्रा तय करके अगले दिन रात 21:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04659 पूर्णिया से 6 और 10 नवम्बर को रात 23:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा 31 घंटे 20 मिनट के सफर के बाद सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

यह स्पैशल ट्रेन अपनी दोनों दिशाओं की यात्रा के दौरान ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी त्यौहारी यात्रा को सुगम बनाने की अपील की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!