Jalandhar: तेजधार हथियार से कारों के शीशे तोड़कर फरार हुए युवक, CCTV में कैद

Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2026 03:35 PM

jalandhar crime news

शहर के न्यू रतन नगर इलाके में देर रात दो शरारती युवकों ने गली में खड़ी कई

जालंधर(सोनू): शहर के न्यू रतन नगर इलाके में देर रात दो शरारती युवकों ने गली में खड़ी कई कारों के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों की पूरी करतूत पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात दोनों युवक गली में पहुंचे और तेजधार हथियार से चार से पांच कारों के शीशे तोड़कर फरार हो गए। सुबह जब वाहन मालिक घरों से बाहर निकले तो उन्होंने अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें दो युवक कारों के शीशे तोड़ते हुए साफ दिखाई दिए।

घटना की सूचना तुरंत बस्ती बाबा खेल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इलाका निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!