जालंधर में जंग का मैदान बना थाना, पीड़ित महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Jun, 2026 05:11 PM

attack on woman in police station

सिमरनजीत कौर ने कहा कि देर रात पड़ोसियों के साथ युवकों ने थाने में उस पर हमला कर दिया।

जालंधर(सोनू): भार्गव कैंप के अधीन आते गीता कालोनी में दो पक्षों में विवाद हो गया। महिला सिमरनजीत कौर ने बताया कि उसके रिश्तेदार का पड़ोसी के साथ विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर वह मेहतपुर घर से वापिस आई। इस मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवा दी।

वहीं पीड़िता ने कहा कि बेटी से पड़ोसी का युवक छेड़छाड़ करता है, जिसका रिश्तेदारों ने विरोध जताया। पीड़ित ने कहा कि पिछले 2 साल से इसी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। इस घटना में महिलाओं पर पर्चा भी दर्ज किया गया था।

सिमरनजीत कौर ने कहा कि देर रात पड़ोसियों के साथ युवकों ने थाने में उस पर हमला कर दिया। घटना के दौरान पुलिस के सामने उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस ने किसी को घटनास्थल से नहीं हटाया। महिला ने कहा कि उसकी बाजू तोड़ दी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और हमलावर फरार हो गए।

पीड़िता ने भार्गव कैंप पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि वह अपने परिवार और बेटी के साथ थाने पहुंची थी। आरोप है कि जब वे थाने के भीतर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के कई युवकों और महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के साथ बर्बरता से मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब थाने के अंदर खूनी खेल चल रहा था, तब वहां मौजूद पुलिसकर्मी बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त थे।

पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली का फायदा उठाकर हमलावर मारपीट करने के बाद भाग निकले। घटना के करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा रहा, लेकिन किसी भी ड्यूटी अफसर या पुलिसकर्मी ने उनकी सुध नहीं ली। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस न तो उनकी शिकायत दर्ज कर रही है और न ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज रही है। पुलिसकर्मी लगातार अंदर-बाहर आते-जाते रहे, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि पुलिस अब आरोपियों को बचाने के लिए उन पर आपसी समझौते और माफीनामे का दबाव बना सकती है। महिला का कहना है कि उसकी बाजू तोड़कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है, ऐसे में वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि उनके पास विवाद को लेकर दो पक्ष आए थे। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों में थोड़ा विवाद हो गया था और दोनों को समझाया गया। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ के विवाद को लेकर मामला पहले से चल रहा था और उसी को लेकर दोबारा से विवाद हो गया था। ऐसे में 7 तारीख का समय दोनों पक्षों को दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!