जालंधर-अमृतसर Highway पर बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, लगा लंबा जाम

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2026 01:12 PM

jalandhar accident news

पी.ए.पी. से अमृतसर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसी रिजॉर्ट के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क

जालंधर(सोनू):  पी.ए.पी. से अमृतसर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसी रिजॉर्ट के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, हाईवे पर खड़ी एक खराब बस को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार टिप्पर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से गुजर रहे राहगीर और अन्य वाहन चालक बाल-बाल बच गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

PunjabKesari

हादसे के बाद फ्लाईओवर और आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के लिए मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर हालात पर जल्द काबू पा लिया।
PunjabKesari
हादसे के बाद पुलिस क्रेन (केन) की मदद से फ्लाईओवर के नीचे गिरे टिप्पर को सीधा करने और हटाने का काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन हटने के बाद यातायात पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!