परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत! आज से जालंधर सिटी होकर चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2026 09:08 AM

big relief for passengers

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने 13 से 20 जून तक

जालंधर : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने 13 से 20 जून तक जालंधर सिटी से होकर गुजरने वाली 3 विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पैशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों के चलने से परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04643/04644 फिरोजपुर-अमृतसर परीक्षा स्पैशल 13 से 20 जून तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर, मक्खू, लोहियां खास, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर के बीच संचालित होगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 04645/04646 लुधियाना-जालंधर सिटी परीक्षा स्पैशल भी 13 से 20 जून तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा और जालंधर सिटी के बीच चलेगी, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04549/04550 सहारनपुर-जालंधर सिटी परीक्षा स्पैशल भी 13 से 20 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, लुधियाना, फगवाड़ा होते हुए जालंधर सिटी पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा स्पैशल ट्रेनें अनारक्षित होंगी, जिससे अभ्यर्थी बिना आरक्षण के भी यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और यात्रा से संबंधित नवीनतम जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!