Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2026 01:20 PM

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है।
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार को जालंधर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,55,600 रुपये रहा, जबकि बुधवार को यह 1,57,000 रुपए था।
इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम हुई है। आज 22 कैरेट सोना 1,44,710 रुपये प्रति निर्धारित इकाई के भाव पर रहा, जबकि बुधवार को इसका भाव 1,46,010 रुपए था। वहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को चांदी का भाव 2,38,200 रुपए रहा, जबकि बुधवार को यह 2,43,900 रुपये तक पहुंच गया था।
इस तरह एक दिन में 24 कैरेट सोने के भाव में 1,400 रुपए, 22 कैरेट सोने में 1,300 रुपए और चांदी में 5,700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में बदलाव के चलते बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की नजर आज के भाव पर बनी हुई है।