Edited By Kamini,Updated: 21 Sep, 2026 11:37 AM

क्षेत्र में अराजक तत्वों को पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी डर नहीं है।
गोराया (मुनीश): क्षेत्र में अराजक तत्वों को पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी डर नहीं है। दिनदहाड़े कार में बैठी महिला के गले से लाखों रुपये की सोने की चेन लूटकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ममता पत्नी विपन कुमार निवासी फगवाड़ा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ फगवाड़ा से खरीदारी करने के लिए गुराया बाजार आई थी, जहां उन्होंने पहले एक कपड़े की दुकान पर खरीदारी की, उसके बाद वे बड़ा पिंड रोड पर एक इलेक्ट्रिकल दुकान से सामान खरीदने गए।
महिला ने बताया कि, उसका पति कार से उतरकर दुकान में सामान लेने चले गए और वह अपने रिश्तेदार और बेटी के साथ गाड़ी में बैठी थीं, तभी स्कूटी पर 2 लुटेरे आए जिनके मुंह खुले हुए थे, उनमें से एक स्कूटी पर ही रहा जबकि दूसरा लुटेरा उनकी कार के पास आया जिसने कार का दरवाज़ा खोला उनके गले में डाली 3 तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वे चिल्लाए लेकिन तब तक वे फगवाड़ा की ओर भाग निकले। इस संबंध में उन्होंने गोराया थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिनके मुंह भी खुले हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here