Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम ने फिर बदला रुख, जानें ताजा रेट

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2026 01:44 PM

gold silver price

सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

पंजाब डेस्कः सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,400 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम की बात करें तो आज चांदी 2,42,200 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

उधर, MCX पर दोनों कीमती धातुओं लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। गोल्ड 835 रुपए गिरकर 1,53,546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी भी 1554 रुपए टूटकर 2,40,049 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में गिरावट आई है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव में 24 कैरेट सोना 1,55,830 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपए प्रति 10 ग्राम है। सोने में गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजहें भी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!