शनिवार को सोना-चांदी के दामों में फिर उछाल, चेक करें ताजा भाव

Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2026 03:05 PM

gold silver price

पंजाब में शनिवार को सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई

पंजाब डेस्क: पंजाब में शनिवार को सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि शुक्रवार को यह 1,57,500 रुपए था।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,46,480 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। शुक्रवार को इसका भाव 1,47,410 रुपए था। चांदी की बात करें तो आज इसका भाव 2,44,600 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि शुक्रवार को चांदी 2,43,600 रुपए प्रति किलो थी।

उधर,  राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,600 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मुद्रास्फीति की चिंताएं कम होने और हाल की बिकवाली के बाद निवेशकों के सर्राफा बाजार में लौटने से सोने के दाम चढ़े। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार के बंद भाव 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में 1,600 रुपए चढ़कर 1,56,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। चांदी में भी जोरदार उछाल देखा गया और यह 5,000 रुपए बढ़कर 2.47 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह धातु 2.42 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!