Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज के ताजा रेट

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2026 01:42 PM

gold silver price

सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,270 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

वहीं, चांदी के दाम की बात करें तो यह 2,35,500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। उधर, घरेलू बाजार MCX पर सोना 642 रुपए लुढ़क कर 1,51,699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 1645 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,32,454 रुपए पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.86% गिरावट के साथ 4,396.10 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 1.47% टूटकर 63.98 डॉलर पर आ गई। बाजार की नजर अमेरिका में आने वाले महंगाई के दो अहम आंकड़ों पर है। इनमें उत्पादक कीमतों से जुड़ा पीपीआई और खुदरा महंगाई से जुड़ा सीपीआई डेटा शामिल है। इन आंकड़ों से संकेत मिल सकता है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व 15-16 सितंबर की बैठक में ब्याज दर बढ़ाएगा या मौजूदा स्तर पर बनाए रखेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!