डेयरी संचालकों का ऐलान, दूध के दामों को लेकर आर-पार की लड़ाई, दिया अल्टीमेटम

Edited By Urmila,Updated: 09 Sep, 2026 11:31 AM

ultimatum from dairy operators

बढ़ती महंगाई, पशुओं के चारे और अन्य जरूरी सामानों के लगातार बढ़ते दामों के बीच डेयरी संचालकों ने दूध के मौजूदा रेटों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

जालंधर (चोपड़ा): बढ़ती महंगाई, पशुओं के चारे और अन्य जरूरी सामानों के लगातार बढ़ते दामों के बीच डेयरी संचालकों ने दूध के मौजूदा रेटों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ऑफ जमशेर डेयरी काम्पलैक्स, जमशेर और नाहला के डेयरी संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज डेयरी काम्पलैक्स में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि यदि 11 सितम्बर तक दूध के रेटों में 5 रुपए किलो तक की बढ़ोतरी नहीं की गई तो दोनों क्षेत्रों के डेयरी संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

बैठक में प्रधान मनजीत सिंह और उपप्रधान मनप्रीत सिंह मंगू ने कहा कि डेयरी संचालक दिन-रात मेहनत कर पशुओं की देखभाल करते हैं और लगातार बढ़ते खर्चों का बोझ उठाते हैं, लेकिन दूध की कीमतों में उनके खर्चों के अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कुछ बड़े दूध खपतकार डेयरी संचालकों से दूध खरीदकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि दूध पैदा करने वाले असली डेयरी संचालकों को उनका बनता हक देने से वंचित रखा जा रहा है।

मनप्रीत मंगू ने कहा कि पशुओं के चारे, भूसे, खल, दवाइयों, बिजली, पानी, मजदूरी और परिवहन समेत लगभग हर खर्च में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में पुराने रेटों पर दूध बेचना डेयरी संचालकों के लिए लगातार घाटे का सौदा बनता जा रहा है।

डेयरी संचालकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 11 सितम्बर तक दूध के रेटों में बढ़ौतरी नहीं की गई तो डेयरी काम्पलैक्स जमशेर और नाहला से शहर में दूध की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, किसी भी निजी फैट वाली डेयरी को भी दूध नहीं दिया जाएगा। यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगी।

मनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह मंगू ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक डेयरी संचालक की नहीं है, बल्कि हर छोटे और बड़े डेयरी फार्मर के हक, सम्मान और भविष्य से जुड़ा संघर्ष है। उन्होंने कहा कि यदि दूध उत्पादक ही लगातार घाटे में रहेगा तो भविष्य में डेयरी व्यवसाय पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। इस मौके पर सुरिंदर बिल्ला, दीप गौरा, सहज, राहुल, योद्दा, चेयरमैन गुरविंदर सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमनदीप सिंह, संजय कपूर, हरदीप सिंह, बलदेव कपूर, बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, राज कुमार, गगनदीप, राकेश कुमार यादव, लखविंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!