Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2026 03:40 PM

फिरोजपुर में कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के
फिरोजपुर: फिरोजपुर में कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर चप्पे-चप्पे की गंभीरता से तलाशी ली। इनमें स्कूल ऑफ एमिनेंस, सरकारी बॉयज स्कूल सहित कई प्रमुख स्कूल शामिल हैं।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी ऑपरेशन दलवीर सिंह ने बताया कि संबंधित सभी स्कूलों में पुलिस टीमों की ओर से लगातार चेकिंग की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस की विशेष टीमें और साइबर सेल जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल भेजने वाले तक जल्द से जल्द पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।