शहर के मशहूर स्टॉल पर 5 लाख की लॉटरी ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 22 Sep, 2026 02:30 PM

lottery worth rs 5 lakh stolen in ferozepur

फिरोजपुर कैंट के पायलट चौक पर में कुक्कू लॉटरी स्टॉल चलाने वाले  चरणजीत सिंह के स्टॉल से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है।

फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा) : फिरोजपुर कैंट के पायलट चौक पर में कुक्कू लॉटरी स्टॉल चलाने वाले  चरणजीत सिंह के स्टॉल से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 5 लाख रुपए की लॉटरी थी। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Lottery Stall

चरणजीत सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 50 साल से लॉटरी स्टॉल चला रहे हैं। रोजाना की तरह वह सुबह अपने अड्डे पर पहुंचे थे। उन्होंने अपना बैग काउंटर के नीचे रखा और स्टॉल पर लाइट लगाने के लिए पीछे की तरफ चले गए। करीब 5 मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो काउंटर के नीचे रखा बैग गायब था।

उन्होंने बताया कि बैग में करीब 5 लाख रुपए की लॉटरी थी। स्टॉल पर 1 हजार रुपए तक की लॉटरी उपलब्ध थी। बैग गायब होने का पता चलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू की। लॉटरी स्टॉल से 5 लाख रुपए की लॉटरी वाला बैग चोरी होने की घटना सामने आने से मामला चर्चा में है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!