दिहाड़ी कमाने वाले मजदूर की चमकी किस्मत, जीता लॉटरी इनाम

Edited By Urmila,Updated: 11 Sep, 2026 10:23 AM

fortune smiles on a daily wage laborer

फाजिल्का में किस्मत ने एक मजदूर की जिंदगी में ऐसा रंग भरा कि खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

फाजिल्का : फाजिल्का में किस्मत ने एक मजदूर की जिंदगी में ऐसा रंग भरा कि खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शहर में पीओपी का काम करने वाले राहुल कुमार की 140 रुपए में खरीदी गई लॉटरी टिकट पर एक लाख रुपये का दूसरा इनाम निकल आया है। राहुल सुबह से शाम तक मेहनत कर करीब 700 रुपये दिहाड़ी कमाता है। ऐसे में एक ही दिन में एक लाख रुपये का इनाम निकलने से उसकी और परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इनाम निकलने की खबर मिलते ही दीपक लॉटरी एजेंसी पर जश्न का माहौल बन गया। ढोल बजाए गए और राहुल ने जमकर भंगड़ा डालकर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद बाजार में लोगों को लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।

काम दिखाने के लिए बुलाया था, जाते समय खरीद लिया टिकट

राहुल कुमार ने बताया कि वह फाजिल्का शहर में कोठियों में पीओपी का काम करता है। सुबह से शाम तक मेहनत करने के बाद उसे करीब ₹700 दिहाड़ी मिलती है। इसी दौरान वह फाजिल्का के एमआर एंक्लेव में काम कर रहा था। राहुल के मुताबिक, दीपक लॉटरी एजेंसी के संचालक दीपक भठेजा ने उसे अपनी दुकान पर पीओपी का काम देखने के लिए बुलाया था। वह दुकान पर काम देखने पहुंचा और वापस जाते समय उसने वहीं से 140 रुपए का लॉटरी टिकट खरीद लिया। राहुल ने बताया कि उसे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इसी टिकट से उसकी किस्मत बदल जाएगी। टिकट पर एक लाख रुपये का इनाम निकलने की जानकारी मिलने के बाद उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

"आज मेरी मां मुझसे ज्यादा खुश है"

राहुल ने कहा कि वह खुद तो बहुत खुश है, लेकिन उससे भी ज्यादा खुशी उसकी मां को हुई है। उसने बताया कि रोजाना मेहनत करके ₹700 कमाने वाले उसके लिए एक लाख रुपये की रकम बहुत बड़ी है। पहली बार लॉटरी टिकट खरीदने पर ही इनाम निकलने से वह इसे अपनी किस्मत का बड़ा बदलाव मान रहा है।

दीपक लॉटरी एजेंसी के संचालक दीपक भठेजा ने बताया कि राहुल को उन्होंने पीओपी का काम दिखाने के लिए दुकान पर बुलाया था। काम देखने के बाद राहुल ने उनकी दुकान से टिकट नंबर 41525 खरीदा था। इसी टिकट पर एक लाख रुपये का दूसरा इनाम निकला है।

और ये भी पढ़े

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!