Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2026 01:16 PM

फिरोजपुर जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शरारती तत्वों ने ई-मेल भेजकर यह धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक टीम के साथ कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
धमकी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर 12 बजे तक कोर्ट कॉम्प्लेक्स में अदालती कामकाज बंद रखा गया। वकीलों, क्लर्कों और आम लोगों को भी 12 बजे तक कोर्ट परिसर में प्रवेश न करने की सलाह दी गई। वहीं, आज होने वाली लोक अदालत का काम भी धमकी के चलते देरी से शुरू हुआ।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोर्ट परिसर की गहनता से जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब ई-मेल के जरिए धमकी देने वालों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच और गुप्त सूत्रों की मदद ले रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की 4 बार धमकी मिल चुकी है।