कनाडा में बेटे की गिरफ्तारी का डर दिखा महिला से ठगी, जांच में जुटी साइबर क्राइम पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 20 Sep, 2026 03:12 PM

fraud case cyber crime police

कनाडा में रह रहे बेटे को पुलिस हिरासत में बता कर एक महिला से 4 लाख 70 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

फिरोजपुर (खुल्लर): कनाडा में रह रहे बेटे को पुलिस हिरासत में बता कर एक महिला से 4 लाख 70 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात ठगों के खिलाफ 318(4), 319(2), 308 BNS और 66-D IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता राजविंदर कौर, पत्नी वजीर सिंह, निवासी टिब्बी खुर्द को एक अज्ञात मोबाइल नंबर 6203654793 से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसके बेटे ने गलत व्यक्ति से लिफ्ट ले ली है, जिसके कारण कैनेडियन पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है।

राजविंदर कौर ने बताया कि ठग ने उसके बेटे को छुड़वाने का झांसा और धमकी देकर उसे डरा धमकाकर उससे 4,70,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। राजविंदर कौर ने बताया कि उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर सुखबीर कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा गी दई शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!