स्कूल जा रहे बच्चों ने झाड़ियों में देखा महिला का श\व, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Urmila,Updated: 07 Sep, 2026 04:03 PM

sensation after woman s suspicious body found in bushes

फाजिल्का के नई आबादी इलाके में रामलीला मैदान की झाड़ियों से एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

फाजिल्का (सुनील) : फाजिल्का के नई आबादी इलाके में रामलीला मैदान की झाड़ियों से एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्कूल से गुजर रहे बच्चों ने देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पार्षद मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। चूंकि यह क्षेत्र रेलवे के अधीन आता है, रेलवे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने रामलीला मैदान है, जहां हर वर्ष रामलीला का आयोजन होता है। उनका कहना है कि आयोजन के बाद मैदान के एक हिस्से में झाड़ियां उग आती हैं और वहां नियमित देखरेख नहीं होती। इसी झाड़ियों में स्कूल के बच्चों ने महिला का शव पड़ा देखा और शोर मचाया। वहीं स्थानीय पार्षद रमेश कटारिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार, झाड़ियों के बीच महिला का शव पड़ा था और उसके पेट में इंजेक्शन लगा हुआ दिखाई दे रहा था। पार्षद ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे को लेकर चिंता जताई और कई आरोप लगाए । 

मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस अधिकारी प्रगट सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस महिला की पहचान करने के प्रयास भी कर रही है। फिलहाल रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!