5 वर्षीय बच्ची ने एम्स में तोड़ा दम, सौतेली मां ने कुछ दिन पहले क्रूरता से की थी पिटाई, मां गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Oct, 2026 05:33 PM

5 year old girl dies at aiims stepmother had brutally beaten her a few days ago

निकटवर्ती गांव पक्का सीड फार्म की पांच वर्षीय बच्ची ने बठिंडा के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह बच्ची पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी क्योंकि उसकी सौतेली मां ने विगत दिनों उसे इतना क्रूरता से पीटा कि वह...

अबोहर (सुनील भारद्वाज): निकटवर्ती गांव पक्का सीड फार्म की पांच वर्षीय बच्ची ने बठिंडा के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह बच्ची पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी क्योंकि उसकी सौतेली मां ने विगत दिनों उसे इतना क्रूरता से पीटा कि वह इस स्थिति तक पहुंच गई और आखिरकार गत रात उसने दम तोड दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने उसकी सौतेली मां अक्को बाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बच्ची की मौत के बाद पहले से दर्ज मामले में हत्या से संबंधित धारा की बढ़ौतरी की गई है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया। मोहल्लावासियों की ओर से घटना के पीछे संपत्ति संबंधी कारण होने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता गुरदित्त सिंह और सौतेली मां अक्को बाई के साथ रहती थी। आरोप है कि 30 सितंबर को बच्ची के साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालत बिगडऩे पर उसे पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बठिंडा एम्स रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गत देर सांय उसकी मौत हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!