नेशनल हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, महिला की दर्दनाक मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2026 03:04 PM

out of control car hits woman on national highway

नेशनल हाईवे अमृतसर रोड मुदकी के पास एक भयानक सड़क हादसे में कार द्वारा मारी गई टक्कर के कारण एक महिला की मौत होने की खबर मिली है।

फिरोजपुर (आनंद): नेशनल हाईवे अमृतसर रोड मुदकी के पास एक भयानक सड़क हादसे में कार द्वारा मारी गई टक्कर के कारण एक महिला की मौत होने की खबर मिली है। थाना घल्ल खुर्द की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ 106(1), 281, 324(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता दविंदर पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव हराज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ फरीदकोट से नेशनल हाईवे अमृतसर रोड मुदकी के पास राधा स्वामी डेरे के पास पहुंचे, तो पीछे से एक होंडा अमेज कार (नंबर पीबी-30-एबी-2561) ने उनकी मोटरसाइकिल एचएफ सीडी डीलक्स (नंबर पीबी-05-एई-1526) में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण वे गिर पड़े और घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत गुरु गोविंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच कर रही लेडीज हवलदार रुपिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!