तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक और बड़ा एक्शन, 2 नशा तस्कर कार समेत गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2026 10:13 AM

another major police crackdown on smugglers

फाजिल्का पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 सितंबर 2026 को CIA फाजिल्का की टीम ने दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 20 नशीली गोलियां और एक हुंडई ऑरा...

फाजिल्का(सुखविंदर थिंद): फाजिल्का पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 सितंबर 2026 को CIA फाजिल्का की टीम ने दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 20 नशीली गोलियां और एक हुंडई ऑरा कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, इंचार्ज CIA फाजिल्का की निगरानी में SI कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ दाना मंडी फाजिल्का में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को दाना मंडी के शेड के पास एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार (PB-01D-9247) खड़ी दिखाई दी। कार के पास दो युवक भी खड़े थे।

पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान संजय उर्फ सन्नी, पुत्र हरी चंद, निवासी ओडां वाली बस्ती, फाजिल्का और मनप्रीत सिंह उर्फ मनू, पुत्र बुद्ध प्रकाश, निवासी घटियांवाली के रूप में हुई।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर 36,000 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 186, दिनांक 09-09-2026, धारा 22, 29/61/85 NDPS एक्ट और धारा 223 BNS के तहत थाना सिटी फाजिल्का में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय उर्फ सन्नी की उम्र करीब 37 वर्ष और मनप्रीत सिंह उर्फ मनू की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!