Edited By Kalash,Updated: 14 Sep, 2026 05:47 PM

रविवार सुबह गांव गिदड़वाली में वैटनरी डाक्टर की हत्या के मामले में थाना खुईयां सरवर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज उनको गिरफ्तार कर लिया है।
अबोहर (रहेजा): रविवार सुबह गांव गिदड़वाली में वेटरनरी डॉक्टर की हत्या के मामले में थाना खुईयां सरवर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज उनको गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता रमनदीप सिंह पुत्र दयाल चंद निवासी गांव गिदड़ांवाली, थाना खुईयां सरवर ने पुलिस को बताया कि मनीष कुमार पुत्र मोती राम, सावन सिंह उर्फ जादू पुत्र निशान सिंह तथा जगमीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र तरसेम सिंह निवासी गिदड़ांवाली ने रंजिश के तहत उसके भाई अमनदीप कुमार की गांव गिदड़ांवाली स्थित सुनसान ढाणी में कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में नामजद तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक अमन कुमार और उसका भाई रमन कुमार नशा तस्करों को गांव में नशा बेचने से रोकते थे। गत दिवस इसी संबंध में उन्होंने एक युवक को नशा करते रंगे हाथों काबू कर उसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर उसको गलत काम नहीं करने की चेतावनी दी थी। वहीं कुछ दिनों बाद दूसरे पक्ष ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। परिजनों के अनुसार पुलिस को सारे मामले का पता था लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो हत्या टल सकती थी। माना जा रहा है कि नशा तस्करी से रोकने के कारण ही उक्त हत्यारों ने अमन कुमार की हत्या की है। वहीं भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला प्रधान सुखमंदर सिंह और मृतक के परिजनों ने पुलिस द्वारा इस मामले में ढिलाई बरते जाने पर मोर्चरी के बाहर धरना लगाकर लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here