मानसून से पहले जालंधर वासियों के लिए खतरे की घंटी! लोगों का फूटा गुस्सा

Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2026 11:26 AM

kala sanghia drain jalandhar people trouble

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 28 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर पक्की की गई काला संघिया ड्रेन आज भी गंदगी और जंगली बूटी से भरी हुई है।

जालंधर (खुराना): स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 28 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर पक्की की गई काला संघिया ड्रेन आज भी गंदगी और जंगली बूटी से भरी हुई है। फोकल प्वाइंट से शुरू होकर कालिया कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, बाबा बालक नाथ नगर, शीतल नगर, अमर नगर, श्याम नगर, गुरुनानक नगर, रतन नगर, बस्ती बावा खेल और बस्ती पीरदाद तक जाने वाली यह ड्रेन आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

ड्रेनेज विभाग और स्मार्ट सिटी कंपनी ने करोड़ों रुपए खर्च कर ड्रेन के किनारों को पक्का किया और पानी के बहाव को बेहतर बनाने का दावा किया था। इसके लिए 7.77 करोड़, 7.53 करोड़, 7.23 करोड़ और 5.92 करोड़ रुपए के 4 बड़े टैंडर भी जारी किए गए थे। लेकिन ड्रेन के अंदर अब भी जगह-जगह गंदगी जमा है और जंगली घास उगी हुई है। ड्रेन का तल वाटर रिचार्जिंग के लिए कच्चा छोड़ा गया था, लेकिन अब उसी हिस्से में कचरा और गाद जमा होने से बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उन्हें कोई विशेष राहत नहीं मिली।

वॉकिंग ट्रैक और ग्रीन बेल्ट का सपना अधूरा रहा 

करीब 14 किलोमीटर लंबी इस ड्रेन के किनारों पर वॉकिंग ट्रैक, स्ट्रीट लाइटें, बेंच, कूड़ेदान, सार्वजनिक शौचालय, लैंडस्केपिंग और ग्रीन बैल्ट विकसित करने की योजना बनाई गई थी। कई स्थानों पर फैंसिंग लगाने का भी प्रस्ताव था। इसके अलावा बिस्त दोआब नहर से पानी लाकर ड्रेन को साफ रखने का दावा किया गया था, लेकिन यह योजना अभी तक धरातल पर नजर नहीं आई। सिर्फ किनारे पक्के किए गए, बाकी कोई सुविधा दिखाई नहीं दे रही। समाजसेविका बलबीर कौर ने ड्रेन की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद हालत में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने नगर निगम से मानसून से पहले ड्रेन की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ड्रेन के आसपास झुग्गी-झोपड़ियां और घनी आबादी वाले इलाके हैं। यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान ओवरफ्लो की समस्या पैदा हो सकती है और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस सकता है। इसके अलावा सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ सकता है। बलबीर कौर ने बताया कि वह जल्द ही नगर निगम अधिकारियों और मेयर को मांग-पत्र सौंपकर ड्रेन की सफाई और नियमित रखरखाव की मांग करेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!