पंजाब पावरकॉम बिजली देने में Fail! किसानों का फूटा गुस्सा, सरकार को दी चेतावनी

Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 Jun, 2026 11:22 PM

punjab powercom fails in providing electricity

भीषण गर्मी और लंबे समय से जारी सूखे मौसम के कारण इन दिनों भोगपुर ब्लॉक में खेती और घरेलू क्षेत्र में बिजली की अनियमित सप्लाई से किसानों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भोगपुर (राणा भोगपुरिया): भीषण गर्मी और लंबे समय से जारी सूखे मौसम के कारण इन दिनों भोगपुर ब्लॉक में खेती और घरेलू क्षेत्र में बिजली की अनियमित सप्लाई से किसानों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार और समय पर बिजली न मिलने से धान की बुआई और सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे बुआई में देरी और फसल को नुकसान होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

किसानों का कहना है कि बिजली न मिलने के कारण उन्हें महंगा डीज़ल खरीदकर जनरेटर के जरिए ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे हैं, जिससे खेती की लागत काफी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि बिजली की अनियमित सप्लाई से खेती-बाड़ी के काम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भोगपुर ब्लॉक के किसानों ने पंजाब सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि खेती-बाड़ी के लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे लगातार और बिना रुकावट बिजली सप्लाई दी जाए, ताकि धान की बुआई समय पर हो सके और पहले से लगी फसल को भी पर्याप्त पानी मिल सके। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली सप्लाई में सुधार नहीं किया गया, तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।

मुख्य मांगें:

  1. खेती-बाड़ी के लिए रोजाना 8 घंटे लगातार बिजली सप्लाई।
  2. घरेलू उपभोक्ताओं को भी नियमित बिजली सप्लाई दी जाए।
  3. बार-बार होने वाले बिजली कट तुरंत बंद किए जाएं।
  4. धान के सीजन में किसानों को बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!