Edited By Kamini,Updated: 22 Jun, 2026 09:00 PM

जालंधर वासियों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल, जालंधर में वर्षों से अटके करोड़ों के ओवरब्रिज को मंजूरी मिल गई है।
जालंधर: जालंधर वासियों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल, जालंधर में वर्षों से अटके करोड़ों के ओवरब्रिज को मंजूरी मिल गई है। संबंधी विभागों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जालंधर के बस स्टैंड-गढ़ा रोड रेलवे फाटक और गुरुनानक पुरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज मंजूर हो गए हैं।
आपको बता दें कि, ये ओवरब्रिज वर्षों से लाखों लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं जिसकी कुल कीमत 112 करोड़ बताई जा रही है। इसमें गुरुनानक पूरा B67 फाटक अमृतसर-लुधियाना सेक्शन पर 49 करोड़ और गढ़ा रोड नजदीक पिम्स हॉस्पिटल बस स्टैंड के फाटक S4 पर 63 करोड़ की लागत हैं। जल्द ही इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा। इस ओवरब्रिज के बनने से जालंधर के लोगों को रोजाना लगने वाले लंबे जाम से छुटकारा मिलेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here