Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 Jun, 2026 10:53 PM

पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऊपर से पंजाब का बिजली विभाग लोगों के घरों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में भी असफल नजर आ रहा है।
जालंधर (पंकज/कुंदन): पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऊपर से पंजाब का बिजली विभाग लोगों के घरों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में भी असफल नजर आ रहा है। जालंधर के अधिकांश इलाकों में कई-कई घंटों की बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों का बुरा हाल है।
घरों में बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि बारिश न होने और जिन बिजली उत्पादन इकाइयों (पावर प्लांटों) से पंजाब को बिजली मिल रही है, वहां यूनिटें दिन-रात लगातार चलने के कारण कुछ तकनीकी खराबियां आ गई हैं। इसी वजह से पंजाब को अपेक्षा से कम बिजली मिल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here