नूरा सिस्टर्स के परिवार पर फिर विवाद! बाबा पर की गई टिप्पणी के बाद मचा बवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jun, 2026 09:01 PM

controversy strikes the nooran sisters  family again

सूफी गायक नूरा सिस्टर्स का परिवार लगातार चर्चा में चल रहा है। कई बार वह परिवारिक मसले के कारण विवादों रह चुका है, लेकिन इस बार कुल्ले वाली सरकार (सोमनाथ जी) के बारे में गलत टिप्पणी करने को लेकर मामला गरमा गया है। इसी को लेकर आज लोगों द्वारा परिवार...

जालंधर: सूफी गायक नूरा सिस्टर्स का परिवार लगातार चर्चा में चल रहा है। कई बार वह परिवारिक मसले के कारण विवादों रह चुका है, लेकिन इस बार कुल्ले वाली सरकार (सोमनाथ जी) के बारे में गलत टिप्पणी करने को लेकर मामला गरमा गया है। इसी को लेकर आज लोगों द्वारा परिवार के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। विवादित टिप्पणी करने को लेकर जब लोग परिवार से रीतू नूरां और मंगी खान को लेकर माफी मांगने की बात करने पहुंचे तो मामला गरमा गया। इस दौरान लोगों ने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

लोगों ने आरोप लगाते हुए कि वे आज गुरु के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर परिवार से बात करने पहुंचे तो परिवार द्वारा उनके खिलाफ गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि रितू नूरां अभी भी मेले में जा रही है। लेकिन उन्हें बाबा जी के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कुछ नहीं कह रहे। महिला ने समाज से विवादित टिप्पणी को लेकर परिवार का बॉयकाट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके पास रिकार्डिंग की मौजूद है, जिसमें रितू नूरां ने गालियां निकाली और सेवादार के घर पर गोलियां चलाने की धमकी दी। इस मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!