जालंधर में तेज हवाओं ने मचाई तबाही, डर के भागे लोग, दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Edited By Urmila,Updated: 01 Jul, 2026 01:22 PM

strong winds wreak havoc in jalandhar

जालंधर में आई तेज आंधी ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी। कोर्ट रोड पर अचानक तेज हवाओं के चलते सफेदे का एक बड़ा पेड़ खड़ी गाड़ियों पर गिर गया।

जालंधर :  जालंधर में आई तेज आंधी ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी। कोर्ट रोड पर अचानक तेज हवाओं के चलते सफेदे का एक बड़ा पेड़ खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि लोग समय रहते सतर्क न होते तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि घटना के समय सड़क पर कई लोग मौजूद थे।

Storm

पीड़ित वाहन मालिक धीरज ने बताया कि यह सफेदा का पेड़ काफी समय से एक तरफ झुका हुआ था। उन्होंने अपनी गाड़ी पेड़ के पास ही खड़ी की थी और कुछ ही दूरी पर खड़े थे। अचानक तेज आंधी के झोंके के साथ पेड़ उनकी कार पर आ गिरा। धीरज ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वह उस समय गाड़ी के अंदर नहीं थे, वरना कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि शहर के कई मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में ऐसे कई पेड़ मौजूद हैं, जो सूख चुके हैं या खतरनाक रूप से झुके हुए हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे हर वक्त राहगीरों और वाहन चालकों की जान खतरे में बनी रहती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!