जालंधर में 3 स्टार कॉलोनी में खौफ का मंजर, घर पर तलवारों और पत्थरों से हमला

Edited By Urmila,Updated: 04 Jul, 2026 03:31 PM

attack with swords and stones at a house in jalandhar

शहर की 3 स्टार कॉलोनी में देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब 20 से 25 युवकों के एक समूह ने एक घर को निशाना बनाते हुए जमकर उत्पात मचाया।

जालंधर (सोनू) : शहर की 3 स्टार कॉलोनी में देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब 20 से 25 युवकों के एक समूह ने एक घर को निशाना बनाते हुए जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे और उन्होंने घर के मुख्य गेट पर तलवारों से वार किए, साथ ही जमकर पत्थरबाजी भी की।

पीड़ित राजिंदर कुमार ने बताया कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है। उनके अनुसार, कृष्णा नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ निहंग बाणे में घर पहुंचा और पूरे परिवार को डराने की नीयत से हमला किया। यह परिवार पर तीसरा हमला बताया जा रहा है।

राजिंदर कुमार ने बताया कि उनकी करियाना की दुकान है, जबकि उनका बेटा टैक्सी चलाता है। करीब छह महीने पहले टैक्सी की राइड को लेकर झगड़ा  हुआ था, जिसके बाद कृष्णा और उसके साथियों ने पहले छोटे बेटे रोहित और एक महीने पहले दूसरे बेटे बॉबी को भी निशाना बनाया गया। अब देर रात फिर से पूरे घर पर हमला कर दिया गया। इस ताजा घटना में पत्थर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की है।

पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण हमलावरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना नंबर-8 की पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा है। परिवार का कहना है कि आरोपियों को कानून का कोई डर नहीं है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!